दुनिया की सस्ती कार को पाने के लिए लोगों को थ
Posted on 20 March 2009 by Vinay N. Joshi
मुंबई : टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित लखटकिया कार टाटा नैनो सोमवार को लोगों से रूबरू हो जाएगी। दुनिया की सबसे सस्ती कार सोमवार को लांच होगी। हालांकि दुनिया की इस सबसे सस्ती कार को पाने के लिए लोगों को थोड़ा-सा इंतजार करना होगा दुनिया की इस सबसे सस्ती कार की डिलीवरी जुलाई तक ही हो पाएगी। क6पनी द्वारा इसकी बुकिंग अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही शुरू होने की उ6मीद जताई जा रही है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि दुनिया की सबसे सस्ती इस कार की बुकिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी लेकिन आपूत इस वर्ष के मध्य तक ही हो सकेगी। सूत्रों ने बताया कि नैनो जुलाई तक ही सड़क पर आ पाएगी। दिल्ली में पिछले साल आटो शो में पहली बार पेश होने के 15 माह बाद नैनो लांच होने जा रही है। टाटा मोटर्स ने 2009 की पहली तिमाही में इसे लांच करने का लक्ष्य रखा था जिसे उसने हासिल किया। पहले इस कार की बिक्री पिछले वर्ष अक्तूबर में ही होनी थी लेकिन भूमि अधिग्रहण को लेकर उठे विवाद के बाद इसका मु2य उत्पाद संयंत्र पश्चिम बंगाल से गुजरात स्थानान्तरित करने के कारण इसमें देरी हो गई। पहले वर्ष में करीब 50 हजार कार उपल4ध हो सकेंगी। बुकिंग के लिए कंपनी 70 हजार रुपए जमा करने को कह सकती है।






