स्टील उत्पादों के आयात पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाएगी सरकार
Posted -on 23 April 2009 by Vinay N. Joshi
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। सरकार ने फिलहाल कुछ स्टील उत्पाद पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। सरकार ने चीन, थाईलैंड और अमेरिका से सस्ते स्टील के आयात से घरेलू स्टील को बचाने के लिए कदम उठाया है।
वित्त मंत्रालय ने कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टेनलेस उत्पादों पर अधिकतम 1,823 डॉलर प्रति टन लेवी लगाने का निर्णय लिया है। यह लेवी अगले 6 महीने के लिए लगाई गई है।
एंटी डंपिंग ड्यूटी अलग अलग स्टील उत्पाद पर 12.74 डॉलर से लेकर 1,823.43 डॉलर प्रति बैरल के बीच लगाई गई है। यह 21 अक्टूबर 2009 तक लागू रहेगी।
देश के सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील निर्माता कंपनी जेएसएल कंपनी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। कंपनी का कहना है कि सरकार के इस कदम से स्टील के उत्पादों के सस्ते आयात पर रोक लगेगी।
Tags | आयात, एंटी डंपिंग ड्यूटी, वित्त मंत्रालय, सरकार



