पूर्व क्षेत्र से मिलेंगे सर्वाधिक मत : सिध्दीकुमारी / ‘पॉजिटिव अच्छा रेस्पांस मिला है जनता का’
Posted on 05 May 2009 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 5 मई। (विनय एन. जोशी) बीकानेर की राजकुमारी एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र की एमएलए सुश्री सिध्दीकुमारी का मानना है कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल अच्छे मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को परास्त कर दिल्ली पहुंचेंगे, सिध्दी के मुताबिक पूर्व क्षेत्र से उन्हें सर्वाधिक ‘लीड’ मिलेगी। प्रात: साढे अाठ बजे से चुनावी कैम्पेन में निकलने वाली प्रिंसेस सिध्दी जनता जनार्दन के रेस्पांस के प्रति आशान्वित हैं। उन्होंने बताया कि जी-जान से इसी कोशिश में लगे हैं कि बीकानेर के विकास के लिए एक उच्च पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी की सेवाएं जनप्रतिनिधि के रुप में हमें मिले। पॉजिटिव सोच से जनता से जुड़ाव रखने व स्थानीय होने के साथ-साथ काम करने की लगन भी है।
{ Princess Siddhi Kumari-BJP} बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में निकली बीकानेर पूर्व से विधायक प्रिंसेस सुश्री सिध्दीकुमारी पैदल ही प्रचार कर रही हैं। उन्हें न धूप की फिक्र है न तेज गर्मी की। (फोटो : छोटीकाशी डॉट कॉम)
सिध्दी ने बताया कि केन्द्र में एनडीए की सरकार व लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने का सपना जल्द साकार होने वाला है। क्योंकि गत यूपीए शासन को देश की जनता ने देख लिया है। उधर भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उनके खून की एक-एक बूंद बीकानेर के विकास के काम आएगी। उन्होंने यहां के लोगों की सेवा करने का जो संकल्प लिया है उससे अब वे पीछे हटने वाले नहीं है। हर पल उन्हें क्षेत्र के विकास और लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने का संकल्प प्रेरित करता रहेगा। जब से उन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है तबसे उन्होंने इस संकल्प को अपना ध्येय बना लिया है। चुनावी कैम्पेन के दौरान आज उनके साथ सत्यप्रकाश आचार्य, शहर भाजपा अध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी, कृषि उपज मण्डी समिति के उपाध्यक्ष मोहन सुराणा, युधिष्ठर सिंह भाटी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

बीकानेर पूर्व से विधायक प्रिंसेस सिध्दीकुमारी भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम के समर्थन में साइकिल पर प्रचार करती हुईं। {Princess Sidhi kumari-Bjp} (फोटो : छोटीकाशी डॉट कॉम)
Tags | BJP, Princess Siddhi Kumari, Vinay N. Joshi, कांग्रेस, बीकानेर की राजकुमारी, बीकानेर संसदीय क्षेत्र, भाजपा प्रत्याशी, विनय एन. जोशी, सुश्री सिध्दीकुमारी







May 7th, 2009 at 10:33 AM
is desh ka kuch nahi ho sakta are jago indian jago desh me kuch aacha nahi ho raha hai zid karo & bharat badlo
May 13th, 2009 at 8:21 AM
bas jaagne waale hai….was waiting for ur call!!!!!!!
June 7th, 2009 at 3:18 PM
sahi bola a himanshu bhai!!!
June 10th, 2009 at 12:08 PM
Her Majesty,
I need your contact details for some social purpose (NGO).
Your Majesty may direct PAs to kindly do the needful.
Warm personal regards
With respect
Iqbal Khan
Mumbai
09820066515