बीकानेर में एन्टी रैगिंग टास्क फोर्स का गठन
Posted on 17 July 2009 by Vinay N. Joshi

Anti Raging Task Force Meeting In Bikaner. {ChhotiKashi.com / Gulam Rasul}
बीकानेर, 17 जुलाई। शिक्षा जगत में रैगिंग एक राष्ट्रीय समस्या है। गत 2-3 वर्षों में रैगिंग ने इतना विस्फोटक रुप ले लिया है कि यह विषय अब शिक्षा जगत में ही नहीं वरन् समस्त समाज के लिए चिन्ता का विषय बन गया है। यद्यपि रैगिंग की घटनाएं सातवीं तथा आठवीं शबाब्दी में भी होती थीं जो निरन्तर नए कलेवर में आते-आते शिक्षण व्यवस्था में प्रवेश कर गई। रैगिंग को रोकने के लिए एक स्वस्थ, सहिष्णु, व सामुदायिक समाज की परिकल्पना को साकार करने हेतू सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं, समाज के बुध्दिजीवियों को को इस अमानवीय कृत्य को रोकने के लिए आगे आना आवश्यक है। इसी को आधार मानते हुए बीकानेर जिले हेतु नगर की श्री जैन कन्या महाविद्यालय, शारदा सामाजिक सरोकार एवं शोध प्रबन्ध संस्थान तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एन्टी रैगिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसका क्षेत्राधिकारी सम्पूर्ण बीकानेर जिला रखा गया है। फोर्स गठन कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की प्राचार्या डा. प्रभा भार्गव ने कहा कि रैगिंग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ रैगिंग जैसी सकारात्मक क्रिया किस प्रकार आज एक नकारात्मक मानवीय व्यवहार बन गई है और वर्तमान शिक्षा जगत् में रैगिंग के कुकृत्य एवं हिंसक मानवीय व्यवहारोें से विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक शोषण के साधन, प्रतिभाओं का विघटन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने हेतू कानून प्रयासों के साथ-साथ भागीदारिता आवश्यक है। इस हेतू ही इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। भार्गव ने बताया कि बीकानेर शहर के हर महाविद्यालय के 2 वरिष्ठ व्याख्याता व दो छात्र-छात्रा को लेकर फोर्स का गठन हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रैगिंग रोकने के लिए वैकल्पिक उपायों को खोजना, सीनियर और जूनियर के बीच संवाद अच्छे और सकारात्मक उपायों को प्रोत्साहन देना, रैगिंग से सम्बन्धित कानूनों की जानकारी देना आदि उद्देश्यों पर भी ध्यान देने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी सतीश चन्द्र जांगिड़ सहित गठन से जुडे सदस्य भी उपस्थित थे। फोर्स का मुख्य कार्यालय कोटगेट थाने पर होगा। यहां एक शिकायत रजिस्टर में शिकायत दर्ज होगी और पीड़ितों को राहत दिलाई जाएगी।

ChhotiKashi.com / Gulam Rasul
Tags | BIKANER, Distt, Jain Kanya College, Principal, जिला, प्राचार्या, बीकानेर, श्री जैन कन्या महाविद्यालय







July 18th, 2009 at 2:17 PM
Ye ek achhi pahal he par regging ko rokna asambhav he kuki kayi bade ohde wale logo ke bachhe ise apna haq samajte hein isliye bade ohde k logon k bachhon k liye sakth kanoon banayein jayen or use lagu b kiya jaye taki us par amal ho
Jai hind
July 18th, 2009 at 2:32 PM
ragging is only introduction for new comersbut some take regging in bad manners. this to be avoid.
July 18th, 2009 at 8:45 PM
Hey.. This Is Very Good News… I Like This Portal Very Much… Im Living @ Jaipur…. But his Portal Keep Me Very Near To My Bikaner… Good Luck To Bikaner ChhotiKashi.com…. Keep It Up… AllThe Best………………………………………….
July 28th, 2009 at 11:18 AM
ragging par task force gathit karana bahut achchi baat hai isse juniors ko seniors ka dar nahi rahega
August 22nd, 2009 at 9:59 PM
ragging means the introduction between seniors and juniors….it’s not means any physical and mental torture by seniors…..so introduction is very nessecery….
enjoy college life and all the best for juniors….
April 15th, 2010 at 4:33 PM
your site is realy admirable. I love my birth city. I would suggest you to arrenge or add some people who are interested to send daily updates of their cities. it will help to spreed into heart of more people, comparise with to day.
thanks a lot
Jai Bikana….Jai Bharat