संभाग मुख्यालयों पर हो ‘हाईकोर्ट बेंच’ / अनिश्चितकाल तक नहीं करेंगे पैरवी
Posted -on 18 August 2009 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 18 अगस्त। बीकानेर में राजस्थान हाईकोर्ट के बैंच की स्थापना की मांग को लेकर एडवोकेट्स द्वारा अनिश्चितकाल के लिए अदालतों में उपस्थित होकर पैरवी न करने के सोमवार के निर्णय के बाद आज बार रुम में एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि वर्षों से चली आ रही मांग, अनेक ज्ञापन सरकार को दिए जा चुके हैं। जनता को सस्त सुलभ न्याय मिले इस हेतु संभाग मुख्यालयों पर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना हेतू उन्होंने यह मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। उन्होंने बताया कि हालांकि इसे पक्षकारान को नुक्सान नहीं होगा। सभी राजनैतिक पार्टियां विभिन्न संगठनों से वार्ता चल रही है एकजुटता से 23 अगस्त के बाद ‘अदालत से जेल तक संघर्ष’ करने की बात के साथ एडवोकेट पुरोहित ने बताया कि हालांकि उदयपुर संभाग में बैंच स्थापना से जोधपुर हाईकोर्ट के वकील विरोध करके हड़ताल पर हैं जहां तक बीकानेर संभाग के वकीलों की बात है ना किसी का समर्थन ना विरोध उनकी मांग जायज है। उन्होंने पत्रकारों को दी जानकारी में यह भी बताया कि रियासतकाल से बने बीकानेर के ऐतिहासिक बेमिसाल न्यायालय भवन परिसर में बिना किसी खर्च के बेंच लग सकती है। ओर तो ओर 50 से 60 हजार के मामले सर्वाधिक बीकानेर संभाग में इस हेतु लंबित है। इस मौके एडवोकेट आर. के. दासगुप्ता, सचिव सत्यपाल सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष नारायण चौपड़ा, ब्रजरतन व्यास, महबूब अली, आलोक पाराशर सहित अनेक एडवोकेट्सगण मौजूद थे। 
Tags | Bikaner News, Journlist Sanjay Joshi, राजस्थान हाईकोर्ट



