Categorized | Regional

सेना द्वारा 56 गांवों की भूमि अवाप्ति निरस्त / बेनीवाल व रक्षामंत्री एन्टोनी का जताया आभार

Posted -on 18 August 2009 by Vinay N. Joshi

बीकानेर, 18 अगस्त। जिले के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के सवा लाख की आबादी वाले 56 गांवों को सेना के संयुक्त शस्त्र प्रशिक्षण सुविधा भूमि अवाप्ति प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय द्वारा अस्वीकार निरस्त किए जाने में मुख्य सचेतक वीरेन्द्र बेनीवाल की अहम् भूमिका बताते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, रक्षामंत्री ए. के. एंटनी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केन्द्रीय मंत्री डा. सी. पी. जोशी का आभार व्यक्त किया गया है। पंचायत समिति बीकानेर के प्रधान तुलसीराम मूण्ड ने मंगलवार दोपहर वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेन्द्र चौधरी, विकास अधिकारी प्रहलाद जाखड़, गोपालराम कूकणा व भागीरथ मान ने संयुक्त रुप से संवाददाताओं को बताया कि लूणकरणसर, पूगल, खाजूवाला, छत्तरगढ़ तहसील के समस्त 56 गांवों में उत्सव त्यौंहारी माहौल है। मूण्ड ने बताया कि यह मुद्दा 1975 से चला आ रहा था इस क्रमबध्द धरने, प्रदर्शन, आन्दोलन व ग्रामीणों की एकजुटता से तथा बेनीवाल के माध्यम से विधानसभा व संसद तक आवाज उठाई गई। रक्षामंत्री एंटोनी ने इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ लाखों की तादाद में पशुधन की रक्षार्थ तथा जहां मोठ, ग्वार की फसल बहुतायत में होती है उस जमीन पर अपना ऐतिहासिक निर्णय दिया। उल्लेखनीय है कि संयुक्त शस्त्र प्रशिक्षण हेतु रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सर्वे के बाद उक्त 56 गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरु हो चुकी थी तथा इसी वजह से गत वसुन्धरा सरकार द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों पर भी रोक लगा दी थी। इस मुद्दे पर समस्त राजनैतिक दलों ने ग्रामीणजनों के साथ एकजुटता से आवाज उठाकर सफलता पाई है। इस मौके 56 गांवों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्यगण, जिला परिषद सदस्य व अनेक गांवों के मुखियागण मौजूद थे जिन्होंने पंचायत समिति परिसर में आतिशबाजी भी की। Report By Journlist Sanjay Joshi {Bikaner-Rajasthan}

Tags | , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

अशोक गहलोत कांग्रेस डा. बी. डी. कल्ला प्रधानमंत्री बीकानेर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल भाजपा भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री राजस्थान श्रेया गुहा Add new tag Ashok Gehlot Baspa Bhawani Shanker Sharma BIKANER Bikaner Chamber Of Commerce & Industry Bikaner Division Bikaner Hindi News Bikaner News BJP chhotikashi.com Chief Minister Churu congress D P Pachisia Dr b d kalla Dr Gopal Joshi Dr Tuktak Bhanawat Hemant Kiradu IAS Sreya Guha Jaipur Jodhpur Journalist Rajeev Joshi Journalist Rajiv Joshi Journalist Sanjay Joshi Journlist Sanjay Joshi K L Bothra Rajasthan Rajiv Joshi Sanjay Joshi ShivRatan Agarwal Sreya Guha Sriganganagar Udaipur News

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

 You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

Recent Videos