‘चांद’ से कोई सम्बन्ध नहीं : भजनलाल
Posted -on 17 September 2009 by Vinay N. Joshi

Exe Chief Minister Of Haryana Bhajan Lal In Bikaner. {BIKANER NEWS & PHOTO : ChhotiKashi.com / Sanjay Joshi}
बीकानेर, 17 सितम्बर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने गुरुवार को बीकानेर में कहा कि उनके अग्रज पुत्र हरियाणा के ही पूर्व उपमुख्यमंत्री चन्द्रमोहन ऊर्फ चांद मोहम्मद से उनका कोई सम्बन्ध अथवा लेन-देन नहीं है। भजनलाल ने तो इतना तक कहा कि वे चंद्रमोहन से बातचीत भी नहीं करते। संभाग मुख्यालय से 72 किलोमीटर दूर नोखा के मुकाम में विश्नोई समाज के तीर्थस्थल जांभोजी की समाधि धोक-शीश नवाने आए भजनलाल सर्किट हाऊस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से उनकी हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी (हजकां) सिर्फ 50 सीटों पर चुनाव लडेग़ी। उन्होंने बताया कि अन्य किसी राजनीतिक पार्टी के साथ समझौता-तालमेल किए बगैर हजकां अकेले ही अपने दम पर चुनाव लडेग़ी। राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स के राजाराम धारणिया के समतानगर स्थित निवास पर दोपहर का भोजन लेने के बाद भजनलाल मुकाम के लिए रवाना हो गए तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। धारणिया ने बताया कि शुक्रवार को मुकाम में आयोजित खुला अधिवेशन में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधन भी देंगे।

Report By Journalist Sanjay Joshi {Bikaner-Rajasthan}
Tags | Bhajan Lal, Bikaner News, Chand Mohmad, Chandramohan, Exe Chief Minister, Haryana, Journalist Sanjay Joshi, चन्द्रमोहन, चांद मोहम्मद, पूर्व उपमुख्यमंत्री, भजन लाल, हजकां, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा जनहित कांग्रेस



