Posted -on 31 October 2009 by Vinay N. Joshi

Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com / Joshi
बीकानेर, 31 अक्टूबर। मूकबधिर फ्रेण्डशिप क्लब द्वारा दो दिवसीय नौंवी प्रदेश स्तरीय मूकबधिर यूथ कांफ्रेंस डागा पैलेस में आयोजित की गई। कांफ्रेंस का उद्धाटन बीकानेर पूर्व से विधायिका सिध्दिकुमारी ने दीप प्रावलित कर किया। इस अवसर पर सिध्दि कुमारी ने कहा कि ये भी समाज के अभिन्न अंग है। इनको सहयोग कर हमें इन लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए।

Report By Journalist Sanjay Joshi
विधायक ने मूकबधिरों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। क्लब के महासचिव नितिन कुमार यागनिक ने बताया कि बीकानेर में यह एक अनूठी मूक बधिर कांफ्रेंस पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश भर के मूकबधिर भाग ले रहे है। इस मूकबधिर कांफ्रेंस में दिल्ली से संजय तनेजा, जयपुर फ्रेण्डशिप क्लब की अध्यक्षा मिनी राजपाल जयपुर से कंप्यूटर आपरेटर, ओम टावर, दिलीप कुमार ने अपने इशारों से बातें रखी। कांफ्रेंस में मूकबधिरों की अनेक मांगों पर चर्चा हुई। याज्ञनिक ने मूकबधिरों को मिलने वाली पेंशन चालू करने 1993 से मूकबधिर को सरकारी कोटे के तहत मूकबधिरों को चिकित्सा सेवा देने नि:शुल्क उपलब्ध करवाने, बीछवाल स्थित मूकबधिर विद्यालय में प्रशिक्षित योग्य अध्यापकों को लगाये जाने, सरकार की तरफ से लोन देने, बस रेल में 25 प्रतिशत रियायत की जगह नि:शुल्क यात्रा करवाने, हाउस रेट भी कम दर पर और मूकबधिर के हर विभाग में इनपेटर कर्मचारी लगाने की बात कही। संचालन दिलीप जोशी ने किया।
Tags | Bikaner Hindi News, Bikaner News, Journalist Sanjay Joshi, MLA, Mookbadhir Friendship Club, Princess Siddhi Kumari, Sanjay Joshi, Siddhikumari, मूकबधिर फ्रेण्डशिप क्लब