इस्लामिया विवि डीन का बीकानेर में सम्मान
Posted -on 05 November 2009 by Vinay N. Joshi

Dr Tahir Hussain Ka Samman. {Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com}
बीकानेर, 5 नवम्बर। रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में वैश्वीकरण के दौर में विधि का भविष्य और चुनौतियां विषयक व्याख्यानमाला में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के डीन डॉ. ताहिर हुसैन का शॉल ओढ़ा, साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि का महत्व केवल दान, धन कमाना नहीं बल्कि समाज के विकास और उन्नति में भागीदारी करना है। विधि सामाजिक सम्बन्धों में न्याय को स्थापित करती है। इसे देखते हुए अधिवक्ताओं को अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों की जानकारी भी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में विधिवेताओं का दायित्व बनता है कि समाज के सामने जो चुनौतियां आ रही हैं उसका डटकर मुकाबला करें और आपसी सामंजस्य व कर्तव्य बोध की नींव रखें। नेशनल लॉ विवि के प्रो. ए.पी. सिंह, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बिट्ठल बिस्सा, डा. अनन्त जोशी, सुनील गोपाल पुरोहित, डी. पी. जांगिड़, एच. के. भाटिया, बालमुकुन्द व्यास, राकेश धवन, शराफत अली समेत काफी संख्या में विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Report By Journalist Sanjay Joshi {Bikaner-Rajasthan}
Tags | Bikaner News, Bjs Rampuria Jain Law College, Dr Bithal Bissa, Dr Tahir Hussain, Journalist Sanjay Joshi, डॉ. ताहिर हुसैन, रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय



