Categorized | Regional, Top Story

होंडा के नए एवियेटर के साथ ‘लिव योर स्टाइल’

Posted on 17 November 2009 by Vinay N. Joshi

Honda New Eviater Launch In Jaipur. {Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com / Joshi}

Honda New Eviater Launch In Jaipur. {Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com / Joshi}


जयपुर (विनय जोशी)। दुनिया की सबसे बड़ी दो पहिया निर्माता कम्पनी होंडा मोटर कम्पनी लिमिटेड-जापान की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली कम्पनी होंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने जयपुर में अपने नए एवियेटर को लांच किया। ‘लिव योर स्टाइल’ के टैगलाइन के साथ नया एवियेटर भारतीय पुरुषों को स्टाइल से जीने का मौका देगा। नए मॉडल में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इसकी स्टाइल और अनोखेपन को बढ़ाते हैं। ऐसे पुरुषों जो अच्छे उत्पादों के साथ स्टाइल की चाहत रखते हैं, के लिए यह एक आदर्श वाहन है।
Report By Journalist Vinay Joshi {Jaipur-Rajasthan}

Report By Journalist Vinay Joshi {Jaipur-Rajasthan}

एवियेटर पुरुषों के बीच होंडा का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एवियेटर को पेश करने के पीछे भारतीय स्कूटर बाजार को और विस्तृत करने की कम्पनी की प्रतिबध्दता स्पष्ट होती है। कई नए फीचर्स के साथ नया एवियेटर इस मॉडल की लोकप्रियता को ओर बढ़ाने में सफल होगा। 110 सीसी के इंजन के साथ इस नए मॉडल की क्षमता 8 बीएचपी की है। इसकी माइलेज क्षमता में भी 15 प्रतिशत की वृध्दि हुई है और ये पुराने मॉडल के मुकाबले और कम खर्चीला है। नयी तकनीकों के इस्तेमाल से ही क्षमता में यह बढ़ोत्तरी संभव हो पायी है। नए ऐवियेटर को 30-40 वर्ष के विवाहित पुरुषों को आकर्षित करने के इरादे से तैयार किया गया है। प्रीमियम उत्पाद होने के कारण यह स्टाइल के साथ गुणवत्ता और आराम की चाहत रखने वाले ग्राहकों को खासतौर पर अपनी ओर आकर्षित करेगा। प्रीमियम ऑटोमेटिक स्कूटरों की लोकप्रियता को बढाकर यह स्कूटर बाजार को भी प्रभावित कर सकता है। नए एवियेटर में लगा कौम्बी ब्रेक इसे और आरामदायक बनाता है तथा इसके साथ ही, इसे तैयार करते समय वातावरणीय कारकों को भी ध्यान में रखा गया है। हालांकि, होंडा के सभी उत्पाद उत्सर्जन के मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं, लेकिन नए एवियेटर बीएस-3 के मानकों को भी पूरा करता है जो अगले साल अप्रेल में प्रभावी होंगे। यह स्कूटर पांच रंगों में उपलब्ध होगा।

Tags | , , , , ,

Leave a Reply

Add new tag Ashok Gehlot Baspa Bhawani Shanker Sharma BIKANER Bikaner Chamber Of Commerce & Industry Bikaner Hindi News Bikaner Mayor Bhawani Shanker Sharma Bikaner News BJP chhotikashi.com Chief Minister congress Dilip Banthia D P Pachisia Dr b d kalla Dr Gopal Joshi Hemant Kiradu IAS Sreya Guha Jaipur Janardan Kalla Jodhpur Journalist Rajeev Joshi Journalist Rajiv Joshi Journalist Sanjay Joshi Journalist Vinay Joshi Journlist Sanjay Joshi Kedar Gehlot K L Bothra Kolkata Hindi News Kolkata News Rajasthan Rajiv Joshi Ramesh Vyas Sanjay Joshi ShivRatan Agarwal Somgiriji Maharaj Sreya Guha Sriganganagar अशोक गहलोत कांग्रेस डा. बी. डी. कल्ला बीकानेर मुख्यमंत्री राजस्थान

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

 You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

Recent Videos