Categorized | Regional, Top Story

बात पते की लेकिन…. / बीकानेर के ‘गांधी’ को चाहिए अभी भी वोटों की ‘आंधी’

Posted -on 20 November 2009 by Vinay N. Joshi

Bhawani Shanker Sharma

Bhawani Shanker Sharma


बीकानेर, 20 नवम्बर। नगर निगम चुनावों में बीकानेर मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी भवानीशंकर शर्मा सघन और तूफानी दौरे पर हैं। घर-घर, वार्ड-वार्ड और जन-जन से मिलकर अपने व कांग्रेस के कॉरपोरेटर्स के लिए वोट मांग रहे हैं, जहां सट्टा बाजार हाल तक उन्हें जीता रहा है वहीं माहौल भी उन्हीं के पक्ष में बोल रहा है लेकिन ये चुनाव है जब वोट पड़ते हैं और रिजल्ट आता है तभी पक्ष और माहौल का पता चलता है। बीकानेर के प्रथम नागरिक के पद की जद्दोजहद में कांग्रेस के इस वरिष्ठ और बेदाग सिपाही की ‘ट्शन’ में टेंशन सिर्फ अधिकाधिक मतदान की है यदि वोट पड़ गए तो भवानी भाई को ही पडेंग़े, अगर नहीं पडे तो नुकसान उनका ही। भवानी भाई जहां भी जनसभा को समर्थन मांग के लिए बोलने उठते हैं तो यही कहते हैं पूरी तैयारी के साथ लगना है मुस्तैद रहना है सब कुछ ठीक लेकिन 23 को भी ठीक ही रखना है। अब सब कुछ ठीक-ठाक रखने के लिए बीकानेर के इस ‘गांधी’ के लिए ‘वोटों की आंधी’ आनी भी जरुरी है। छोटीकाशी डॉट कॉम न्यूज नेटवर्क के अनुसार इस आंधी से तात्पर्य है कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गोपाल गहलोत भले ही आठवीं पास हो, छवि को उनकी सब लोग जानते हों, भाजपा में उनका विरोधाभास झलकता हो, देवीसिंह भाटी, सिध्दीकुमारी, नन्दू सोलंकी सहित आरएसएस भी उनके पक्ष में ना निकले हों ऐसे में सर्वसमाज का समर्थन हासिल कर चुके भवानी भाई के सामने उनका टिकना किस तरह संभव होगा भविष्य के गर्भ में है लेकिन फिर भी जहां भवानी भाई के पास आज तक भी सब कुछ सही होने के बावजूद कार्यकर्ताओं की कमी खलती दिख रही है और ‘वहम’ नाम के अहम् से कांग्रेसी अच्छी तरह भी वाकिफ हैं ऐसे में पता चला है चाहे वो आरएसएस के हो या कट्टर भाजपाई या हो कॉमरेड सभी ने इस बार मन तो ऐसा बनाया है कि वे पहली बार बीकानेर के गहलोत को इस पद पर ना आने देने के लिए भवानी भाई अथवा कांग्रेस को वोट देंगे।
Report By Journalist Sanjay Joshi

Report By Journalist Sanjay Joshi

अब यही वोट यदि ‘आंधी’ के रुप में पड़ते हैं तो कतई शक नहीं देश के गांधी महात्मा, राजस्थान के अशोक गहलोत और बीकानेर के भवानी भाई वाकई गांधी कहला जाएंगे, जब जनता उन्हें सिर माथे चढ़ा मेयर की कुर्सी पर बैठाकर दम ले और स्वीकार करे ही नहीं लाखों लोगों को बीकानेर के प्रथम नागरिक के रुप में स्वीकार कराए भी। वाहनों पर टोलियां ‘हे-हे-हे भवानी भाई-ई’ करते निकलती हैं और भवानी भाई का धूम धड़ाका हू-हा-हा- गूंजता है तो लगता है कि कुछ दम है इसी दम की परीक्षा सोमवार को होनी है। जगह-जगह तुल रहे भवानी भाई, मालाओं से लादे जा रहे भवानी भाई, साफे, शॉल से अभिनन्दित हो रहे भवानी भाई के प्रति कांग्रेसजनों का उत्साह जब वोटों में तब्दील होगा तभी पार लगनी है। बताते हैं ‘इस स्वच्छ राजनीतिज्ञ’ के प्रति तेज हवा अब ‘आंधी’ कैसे बनेगी इसको लेकर उनके प्रचार-प्रसार में जुटे संगी साथी भी आश्वस्त है कि जीत सुनिश्चित है मगर आंकड़े जीत के पल-पल बदल रहे हैं। इन समीकरणों में हाथ वालों को एकजुटता प्रदर्शित करने की महत्ती जरुरत है। इस जरुरत में प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत की भी पैनी नजरें गड़ी हैं तो पूर्व काबिना मंत्री डा. बी. डी. कल्ला सहित जिले के पूरे कांग्रेस संगठन की जोर आजमाइश भी क्योंकि बीते दो चुनावों में मुंह की खाकर किसी भी तरह से भाजपा को ‘हैट्रिक’ करने से रोकने में उनकी चूक प्रदेश और देशभर में बीकानेर को संभवतया ‘धरातल’ में भी ले जाने लायक ही होगी और रिजल्ट जो मिला पॉजिटिव तो फिर शायद ‘गिफ्टों’ की बौछार भी हो सकती है।

Tags | , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

अशोक गहलोत कांग्रेस डा. बी. डी. कल्ला प्रधानमंत्री बीकानेर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल भाजपा भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री राजस्थान श्रेया गुहा Add new tag Ashok Gehlot Baspa Bhawani Shanker Sharma BIKANER Bikaner Chamber Of Commerce & Industry Bikaner Division Bikaner Hindi News Bikaner News BJP chhotikashi.com Chief Minister Churu congress D P Pachisia Dr b d kalla Dr Gopal Joshi Dr Tuktak Bhanawat Hemant Kiradu IAS Sreya Guha Jaipur Jodhpur Journalist Rajeev Joshi Journalist Rajiv Joshi Journalist Sanjay Joshi Journlist Sanjay Joshi K L Bothra Rajasthan Rajiv Joshi Sanjay Joshi ShivRatan Agarwal Sreya Guha Sriganganagar Udaipur News

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

 You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

Recent Videos