मतदान समय अवधि बढ़ाने की मांग / सम्पूर्ण जिले में अवकाश का भी पत्र भेजा
Posted -on 21 November 2009 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 21 नवम्बर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को फैक्स पत्र भेजकर नगर निगम चुनाव के मतदान दिवस (23 नवम्बर) को सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी जो शहरी क्षेत्र में निकाय चुनाव मतदाता है उन्हें अपने मत का उपयोग करने हेतू नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सम्पूर्ण जिले में अवकाश घोषित करने व मतदान का समय बढ़ाने की मांग की है। भाजपा नेता आचार्य ने अवगत कराया कि मतदान दिवस के दिन अधिकारी बीकानेर जिले के कर्मचारी अपडाऊन अथवा नौकरी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में निवास अस्थायी रुप से कर रहे हैं परन्तु उनका वोट शहरी क्षेत्र में है। सरकारी सेवा में दूरस्थ स्थान पर होने के कारण ऐसे सभी कार्मिक संवैतनिक अवकाश न होने के कारण अपने मतदान के अधिकार से वंचित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुलभ कराने हेतू जिले के समस्त क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनावके मतदान दिवस पर संवैतनिक अवकाश की घोषणा की जाए। ऐसे कार्मिकों के लिए संवैतनिक अवकाश घोषित नहीं होने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपना जनप्रतिनिधि चुनने के मतदाता अधिकार से वंचित रहना पडेग़ा।

Report By Journalist Sanjay Joshi
Tags | Bikaner News, BJP, Journalist Sanjay Joshi, Satyprakash Acharya



