Categorized | Regional

‘भाई’-'जीजी’ में मुकाबला हुआ रोमांचक / अभी भी ‘हाथ’ वालों को चाहिए ‘पीं’ बुलाने वाली यादा ‘अंगुलियां’ / चुनाव परिणाम बाद हो सकता है सिध्दीकुमारी का निष्कासन !

Posted on 21 November 2009 by Vinay N. Joshi

Bhawani Shanker Sharma Ka Samman. {Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com}

Bhawani Shanker Sharma Ka Samman. {Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com}

Gopal Gehlot {Bjp}. Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com / Joshi

Gopal Gehlot {Bjp}. Bikaner News & Photo : ChhotiKashi.com / Joshi


बीकानेर, 21 नवम्बर। भले ही भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी गोपाल गहलोत के साथ तीन-चार ‘स्टार प्रचारक’ नाम ना हो बावजूद इसके सत्तासीन पार्टी के कांग्रेस मेयर के उम्मीदवार भवानीशंकर शर्मा के साथ उनकी चुनावी टक्कर मतदान से दो दिवस पूर्व तक रोमांचक हो चली है। ‘हाथ’ वाले शायद हाथ पर हाथ धरे परिणाम आने पर ‘फूल’ के समक्ष शुरु हुई ठण्ड में कूल-कूल हो जाएंगे क्योंकि हवा का रुख भले ही कैसा ही हो मगर ये हवा वो हवा नहीं है इस चुनावी और ‘स्वाइन फ्लू’ ौसे दौर में चल रही हवा में कईयों की हवाइयां उड़ जानी हैं। सब कुछ बदलते अर्थात् हवा का रुख बदलते देर नहीं लगनी है। बाजार भाव ऊपर नीचे होने लगे हैं 6 दिन पूर्व एक लाख मतों से जीतने वाले ‘भाई’ समर्थक कल तक 40 हजार से जीत बतला रहे थे लेकिन जब मैंने खबर फे्रम करते हुए तीन-चार जनों से बात की तो वो 10 से 15 हजार बोलने लगे थे, यानि ये रेसियो बढ़ने या स्थिर रहने की बजाए कम होता जा रहा है। गोपाल गहलोत ‘जीजी’ की चुनावी रणनीति ‘भाई’ और उसके साथ लगभग 2-3 मंत्रियों, 2-3 पूर्व मंत्रियों को भी मत देने वाली लगती है। शुरुआत में सामान्य-असामान्य का मुद्दा भाजपा सहित शहरभर में चर्चा में था, फिर शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को लेकर प्रत्याशियों के भेद पाट रहा था, अन्तत: छवि को लेकर जब बातें चली मार्केट सहित चर्चित पाटों पर था तो दोनों प्रत्याशियों के ‘भू-माफिया’ और ‘गांधी’ जैसे उपनाम भी सुनने में आए मगर अन्तत: वोटिंग के समय सब मुद्दे, सब गढ़ी हुई कहानियां और प्रचारक नाम धरे जाएंगे। शहर भाजपाध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी से हुई बातचीत के मुताबिक उन्होंने गोपाल गहलोत का कतई विरोध नहीं किया, पार्टी के निर्णय का विरोध था पद छोड़ दिया।
Report By Journalist Sanjay Joshi

Report By Journalist Sanjay Joshi

गहलोत के प्रचार में ना गया ना जाऊंगा अन्य वार्डवाइज किसी भी भाजपा प्रत्याशी ने बुलाया वहां गया हूं जा भी रहा हूं उन्हें जीताने की अपील भी है मेरी। वहीं पूर्व क्षेत्र से विधायक सिध्दीकुमारी से बात करनी चाही तो पता चला कि वे दिल्ली में है, पारिवारिक काम से गईं हैं। कुल मिलाकर भाजपाई खेमे अधिकतम पूर्व क्षेत्र में जो सुनने को मिल रहा है सिध्दी के गोपाल गहलोत के प्रति जिद्दी रवैये का विरोध होगा। पिछले 1 साल से आंखों का तारा बनी ‘बाईसा’ क्षेत्रवासियों के लिए सिरे से खारिज होने से बन चली है। चर्चा तो यह भी छिड़ी है चुनाव परिणामों बाद चाहे वो जैसा भी रहे ‘बाईसा’ का भाजपा से निष्कासन तक हो सकता है। खैर निगम चुनावों में भाजपा सहित अनेक भाजपाइयों के भविष्य का फैसला भी प्रदेश स्तर पर जरुर सख्त होगा। उधर कांग्रेस शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला से हुई बातचीत के मुताबिक कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भवानीशंकर शर्मा अवश्यम्भावी क्या निश्चिंत जीतेंगे। कॉरपोरेटर के भी अधिकांश प्रत्याशी सत्तासीन पार्टी के खाते में जाएंगे। जहां तक जीत की संख्या के दावों की बात है ये लोगों का कयास है। भवानीभाई को बीकानेर की जनता का ‘आशीर्वाद’ इस रुप मेें जरुर यूं भी मिलेगा। क्योंकि वे अनुभवी व मिलनसार व्यक्ति हैं साथ ही साथ यहां के विकास के लिए उनके साथ प्रदेश और केन्द्र में कांग्रेस सरकार होने से कड़ी से कड़ी जुड़ी हुई मिलेगी। वहीं राजस्थान ऑटो चालक यूनियन (इंटक) के संयोजक हेमन्त किराडू ने कहा कि कांग्रेस के भवानीभाई बीकानेर के ‘गांधी’ हैं शंका तो क्या वे जरुर जीतेंगे। किराडू ने बीकानेरवासियों से अपील की कि वे बीकानेर शहर और प्रदेश, देश के विकास के लिए भवानी भाई व कांग्रेस को जीताएं।

Tags | , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Add new tag Ashok Gehlot Baspa Bhawani Shanker Sharma BIKANER Bikaner Chamber Of Commerce & Industry Bikaner Hindi News Bikaner Mayor Bhawani Shanker Sharma Bikaner News BJP chhotikashi.com Chief Minister congress Dilip Banthia D P Pachisia Dr b d kalla Dr Gopal Joshi Hemant Kiradu IAS Sreya Guha Jaipur Janardan Kalla Jodhpur Journalist Rajeev Joshi Journalist Rajiv Joshi Journalist Sanjay Joshi Journalist Vinay Joshi Journlist Sanjay Joshi Kedar Gehlot K L Bothra Kolkata Hindi News Kolkata News Rajasthan Rajiv Joshi Ramesh Vyas Sanjay Joshi ShivRatan Agarwal Somgiriji Maharaj Sreya Guha Sriganganagar अशोक गहलोत कांग्रेस डा. बी. डी. कल्ला बीकानेर मुख्यमंत्री राजस्थान

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

 You need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube video

Recent Videos