‘निराले बाबा’ 3 फरवरी, बुधवार को बीकानेर आएंगे
Posted on 02 February 2010 by Vinay N. Joshi

Divyanand vijay ji maharaj "nirale baba"
बीकानेर, 2 फरवरी। जैन संत, संगठन प्रेमी, युवा मनीषी, सर्वधर्म दिवाकर, अग्रवाल समाज सुधारक, क्रांतिकारी आचार्य प्रवर दिव्यानन्द विजय जी महाराज (निराले बाबा) 3 फरवरी, बुधवार को शाम चार बजे रांगड़ी चौक आएंगे। सर्वेश दिव्य सेवा समिति से जुडे क़ांति पारख ने बताया कि वे चिंतामणी जैन मंदिर में अति प्राचीन जैन प्रतिमाओं के दर्शन करने आ रहे हैं जहां से वे नाहटा चौक आदिनाथ जैन मंदिर, शांतिनाथ जैन मंदिर होते हुए रांगड़ी चौक बड़ा उपासरा में जैनाचार्य जिनचन्द्र सूरिजी महाराज के दर्शन कर सुगन जी महाराज के उपासरे में जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम साढे सात बजे ढङ्ढों के चौक में श्री चिंतामणी जैन मंदिर प्रन्यास द्वारा आयोजित एक शाम तीर्थंकरों के नाम में पधारेंगे।
Tags | Bikaner Hindi News, Bikaner News, Divyanandji Vijay Ji Maharaj, Journalist Rajeev Joshi, Nirale Baba






