सेवा का मार्ग आगे बढ़ाता है : मेयर शर्मा / सफाई अभियान पेम्पलेट लोकार्पण
Posted on 02 February 2010 by Vinay N. Joshi

Bikaner News Photo : ChhotiKashi.com / R C Sirohi
बीकानेर, 2 फरवरी। पीबीएम अस्पताल युवा सर्वधर्म सेवा संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में स्वच्छ अभियान को शुरु करने के लिए बीकानेर नगर निगम मेयर भवानीशंकर शर्मा एवं सेवादल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सलीम भाटी द्वारा स्वच्छ अभियान पेम्पलेट का विमोचन किया। इस अवसर पर मेयर शर्मा ने युवाओं के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा का मार्ग ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि रोगियों एवं उनके अभिभावकों एवं अस्पताल में आने वालों को प्रेरित करें कि अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखें तथा गन्दगी न फैलाएं। कांग्रेस नेता सलीम भाटी ने कहा कि स्वच्छता एवं पॉलिथीन बहिष्कार का कार्यक्रम युवा वर्ग ने हाथ में लेकर सराहनीय कार्य किया है। इसमें हर व्यक्ति को स्वयं अंगीकार कर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। जिला कांग्रेस लघु उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूसराज गहलोत ने युवा सर्वधर्म संगठन को हरसंभव सहयोग दिलाने का विश्वास दिलाया। पीबीएम अस्पताल के डॉ. के. सी. नायक ने युवा सर्वधर्म सेवा संगठन को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत वार्ड में मरीजों के साथ आने वाले अभिभावकों को पॉलिथीन के दुष्प्रभाव, वार्ड में सफाई आदि के लिए सहयोग का निवेदन करें तो निश्चित रुप से सफलता मिलेगी। डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव, महिला वार्ड के अध्यक्ष डॉ. भार्गव, पार्षद जावेद खान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags | Bhawani Shanker Sharma, Bikaner Hindi News, Bikaner News, Journalist Rajeev Joshi, R C Sirohi, Salim Bhati






