गणेश स्तुति के साथ ध्वजा-यज्ञथंभ पूजन / त्रिपुर सुन्दरी मंदिर का वार्षिकोत्सव बुधवार को
Posted on 02 February 2010 by Vinay N. Joshi

Tripur Sundari Temple Mein Programme. {Bikaner News Photo : ChhotiKashi.com}
बीकानेर, 2 फरवरी। स्थानीय नत्थूसर गेट के बाहर श्री राज राजेश्वरी बाल त्रिपुर सुन्दरी मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रात: काल ठीक 7 बजे माताजी का अभिषेक, शृंगार, महाआरती की जाएगी। दोपहर एक बजे से 4 बजे तक मंदिर परिसर में यहां मण्डप में आहूतियां दी जाएंगी। मंदिर के संस्थापक पं. ग्वालदत्त व्यास ने बताया कि सांय 5 बजे से शिवबाड़ी स्थित श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित् सोमगिरीजी महाराज के सानिध्य में यज्ञ पूर्णाहूति व प्रवचन होगा। इसी दौरान कोलकाता से साधिका एवं समाजसेविका पार्वती रॉय द्वारा विशिष्ट पूजा-अर्चना भी होगी। पं. व्यास के मुताबिक पं. मक्खन शास्त्री, गिरधर रंगा, यज्ञाचार्य सुरेन्द्र ओझा द्वारा पूजन किया जाएगा। मंदिर के पूजारी रामकुमार व्यास ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को गणेश स्तुति के साथ ध्वजा एवं यज्ञथंभ का पूजन किया गया। जिसमें श्रीलाल पुरोहित (पश्चिम बंगाल), एस. एन. आचार्य, नवरतन कल्ला, नारायण ओझा, रवि किराडू, सुदर्शन व्यास, चेपा महाराज सहित अनेक भक्त मण्डल के सदस्यगण मौजूद थे।
Tags | Bikaner Hindi News, Bikaner News, Journalist Rajeev Joshi, Parwati Roy {Kolkata}, Raj Rajeshwari Bal Tripur Sundari Mandir, Somgiriji Maharaj, Tripur Sundari Temple Mein Programme






