बूगी-बूगी डांस मस्ती का आयोजन / बिग 92.7 एफएम का कार्यक्रम
Posted on 03 February 2010 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 3 फरवरी। बिग 92.7 एफएम के सालाना इंटर स्कूल डांस कम्पीटिशन एलआईसी बिग बूगी-बूगी डांस मस्ती के फाईनल राऊण्ड का आयोजन रॉयल गार्डन में रखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के प्रतिभागियों ने आकर्षक नृत्यों का प्रदर्शन किया। जिसमें शास्त्रीय, लोकनृत्य, पाश्चात्य और पैरोडी गानों पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। सब-जूनियर वर्ग में सलोनी सोनावत (पहला), एकता गहलोत (दूसरा) और वर्णिका कालरा (तीसरा) स्थान पाया। जूनियर वर्ग में हिमांशू लूणा, शिवांगी मूलचंदानी, शैफाली नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में गोरान बेनीवाल प्रथम, पवन पंवार द्वितीय, आस्था सेठी तृतीय रहे। कार्यक्रम का मंगलाचरण लेडी एल्गिन स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया। शालीमार एकेडमी की ओर से खास नृत्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर नगर निगम मेयर भवानीशंकर शर्मा थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक सिध्दीकुमारी उपस्थित थीं। प्राप्त विज्ञप्ति में नंदकिशोर जसनानी के अनुसार एलआईसी के मार्केटिंग मैनेजर आर. के. गुप्ता, सैल्स मैनेजर एस. के. बंसल और एम.एल.रावल मौजूद थे। संचालन आरजे रोहित और आरजे दिव्यास ने किया। सभी का आभार एफएम स्टेशन हैड शशांक पाठक ने जताया।
Tags | Bikaner Hindi News, Bikaner News, Journalist Rajeev Joshi






