
Somgiriji Maharaj & Sanjay Acharya
बीकानेर, 31 अगस्त (विनय पत्रिका संवाददाता)। एक बच्चे का लालन-पालन कठिन होता है विशेष कारण से मंध्दता को लिए हुए बच्चों को तसम में से निकालकर योति प्रदान करना बहुत बड़ा काम है। सुदर्शना नगर स्थित विशेष बच्चों के आवासीय विद्यालय सेवा आश्रम में गणवेश वितरण समारोह में स्वामी संवित् सोमगिरीजी महाराज ने यह बात कही।

Report By Journalist Sanjay Joshi
उन्होंने कहा कि अनेक माताओं के वात्सल्य को सेवा आश्रम परिपूर्ण कर रहा है। यदि किसी भी महानुभाव को परमेश्वर का साक्षात् अनुभव करना है तो वे इन बच्चों का दर्शन कर इनका सहयोग करें। समारोह में जिला कांग्रेस के संयुक्त सचिव अरविन्द मिङ्ढा ने सेवा आश्रम को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा, प्रसिध्द व्यवसायी किशन लूणिया, एस.बी.आई. बैंक के मैनेजर अनिल मेहन्दीरत्ता, लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष प्रमोद सक्सेना, यूथ कांग्रेस के प्रेसीडेन्ट संजय आचार्य, आर. के. शर्मा, श्रीमती रजनी कालड़ा, शम्भूनाथ खत्री, विपिन शर्मा, सतवीर गुप्ता, अशोक कोचर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सेवा आश्रम में पढ़ने वाले सभी बच्चों को गणवेश वितरित किया गया एवं रघुवीर सिंह भाटी को भी सम्मानित किया गया। संस्था संचालक भीष्म कौशिक ने सभी आगन्तुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया।
———————————————————————————————————–
Bikaner News, Bikaner Hindi News, Journalist Sanjay Joshi, Somgiriji Maharaj, Sanjay Acharya
Tags: Bikaner Hindi News, Bikaner News, Journalist Sanjay Joshi, Sanjay Acharya, Somgiriji Maharaj
This entry was posted
on Tuesday, August 31st, 2010 at 5:46 PM and is filed under Regional.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can skip to the end and leave a response. Pinging is currently not allowed.