
Devisingh Bhati, Satish Poonia, Mla Rajkumar Rinwa, Mla Dr Vishwanath Meghwal.
बीकानेर/श्रीकोलायत। सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल मुनि की पावन धरा पर मंगलवार को श्रीकोलायत विधायक देवी सिंह भाटी की भूख हड़ताल के साथ ही किसान आन्दोलन का आगाज हो गया है। धरना स्थल पर किसानों की उमड़ी भीड़ के कारण पण्डाल छोटा पड़ गया। पुलिस व आन्दोलनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। कई गाड़ियों के शीशें टूट गए। कार्यालयों में भी तोड़फोड़ हुई। भूमि अवाप्ति को लेकर सरकार व निजी कम्पनियों की रीति-नीति से किसानों में जबरदस्त आक्रोश था। धरना स्थल पर किसानों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि किसानों की जमीन सस्ते में नहीं जाने देंगे। सरकार बिचौलिया बनकर कम्पनियों को औने-पौने दामों में किसानों की जमीन अवाप्त कर रही है। उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाटी ने जमीन अवाप्ति के बदले किसानों को हरियाणा पैटर्न पर मुआवजा, रॉयल्टी, पुर्नवास के साथ स्थाई रोजगार की मांग करते हुए कहा कि यह तो आन्दोलन की शुरूआत है। सरकार नहीं मानी तो जिला व जयपुर मुख्यालय पर किसानों के साथ पड़ाव डालेगें।

Report Updated By Rajeev Joshi (Bikaner)
भाजपा प्रदेश महामंत्री सतीश पूनियां ने कहा कि पार्टी का हरेक सिपाही इस आन्दोलन में भाटी के साथ है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए महंगाई व भ्रष्टाचार के लिए कोषा। रतनगढ़ विधायक राजेन्द्र कुमार रिणवा ने पश्चिमी बंगाल के हालात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जमीन अवाप्ति मुद्दे ने वहां जमी वाम सरकार को उखाड़ बाहर किया। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ ने कहा कि जमीन अवाप्ति मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। किसानों को उनका हक मिलना ही चाहिए। उन्होंने भाटी को पूरे सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार को किसानों की पीड़ा को समझना चाहिए। बीकानेर पश्चिम विधायक गोपाल जोशी ने सेज प्रकरण पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसान हित आन्दोलन में भाटी के साथ है। भाजपा नेता रामकिशन आचार्य ने जमीन अवाप्ति आन्दोलन की रीति-नीति की जानकारी दी। भाजपा शहर अध्यक्ष शशि शर्मा, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष राम नारायण सुथार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयवीर सिंह हाडलां, महामंत्री ईमीलाल नैण, भाजपा जिला देहात मंत्री मगेज सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने किसानों की सभा को सम्बोधित करते हुए आगे की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। मंगलवार को यहां धरना स्थल पर अनियंत्रित हुई भीड़ ने आधा दर्जन पुलिस वाहनों के शीशें तोड़ डाले। राजस्व तहसील कार्यालय व उपकोष कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। खिड़कियों व दरवाजों के शीशे तोड़ दिए। तहसील की एकल विण्डो खिड़की पर छायां के लिए बने खप्पर तोड़ डाला तथा एक होडल के छप्पर को उखाड़ फेंका। धरना स्थल पर उमड़ी किसानो ंकी भीड़ के कारण अतिरिक्त पण्डाल की व्यवस्था करनी पड़ी लोग धूप में खड़े रहे। पुलिसकर्मी यहां वहां पेड़ों की झुरमुट में सुस्ताते देखें गए। धरने में आशा के अनुरूप किसानों की भीड़ आ ही गई। हाडलां रावलोतान, हाडलां भाटियान, मोखां, झझू, हदां, लम्बाणा मूलवान, भाटियान, खिन्दासर, दासौड़ी, भेलू, गुड़ा, लाखासर, बीठनोक, गोविन्दसर, खारी चारणान, गजनेर, माधोगढ़, राणेरी, छनेरी, दियातरा, बीकानेर, पुगल, खाजूवाला सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों से किसान धरना स्थल पर पहुंचे। भाटी ने कहा कि उनका आन्दोलन जारी रहेगा। बीकानेर के बाद जयपुर मुख्यालय पर हजारो ंकिसानों के साथ पड़ाव डालेंगे। भाटी हरियाणा पैटर्न पर राजस्थान में भी कानून बनाए जाने की मांग कर रहे है। किसानों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। धरना स्थल पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र मिश्रा, पुलिस अधीक्षक हबीब खां गौराण सहित प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे।
—————————————————————————————————-
Bikaner News, Bikaner Hindi News, Rajasthan News, Rajasthan Hindi News, Rajeev Joshi, Rajiv Joshi, Devisingh Bhati, Satish Poonia, Suneel Banthia
Tags: Bikaner Hindi News, Bikaner News, Devisingh Bhati, Rajasthan Hindi News, Rajasthan News, Rajeev Joshi, Rajiv Joshi, Satish Poonia, Suneel Banthia
This entry was posted
on Tuesday, May 24th, 2011 at 10:22 PM and is filed under Regional, Top Story.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed.
You can skip to the end and leave a response. Pinging is currently not allowed.