तस्करी विरोधी दिवस पर कार्यक्रम 26 को
Posted -on 24 June 2007 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 24 जून। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ मुक्ति एवं तस्करी विरोधी दिवस पर 26 जून को पूर्वान्ह ग्यारह बजे जिला कलेक्टर कार्यालय में समारोह होगा। अतिरिक्त कलेक्टर नगर हनुमानसिंह शेखावत ने बताया कि लोगों में मादक पदार्थों के प्रति जनचेतना के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर आलोक गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।



