अजमेर पैदल जियारत 26 वां वर्ष रवाना
Posted on 10 July 2007 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 10 जुलाई। ख्वाजा गरीब नवाज एकता कमेटी, बीकानेर की ओर से जायरीन सैकडों की संख्या में हिन्दु-मुस्लिम महिलाएं, पुरुष, बच्चे रवाना हुए। सभी जायरीन बुलन्द आवाज में बोल रहे थे। ये दीवाने कहां चले अजमेर चले, हिन्द के राजा ख्वाजा-ख्वाजा अल्लाह हो अकबर सभी हिन्दु-मुस्लिम भाई बहिनों की आवाज में बोल रहे थे। काफिला इस वर्ष 795 वां उर्स मुबारक अजमेर के मौके पर कमेटी के 26 वें वर्ष को शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, नगर परिषद सभापति मकसूद अहमद, हारुन मेमन, युसूफ मेमन दादा भाई, सतपाल अग्रवाल, हैदर अली थैईम, जावेद पड़िहार, सलीम भाटी, हाजी नसरुदीन, हाजी महबूब अली कोहरी, तुलसीदास पारीक ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।






