विराट हिन्दू सम्मेलन आज
Posted -on 13 October 2007 by Vinay N. Joshi
श्रीराम सेतु रक्षा मंच बीकानेर का विराट हिन्दू सम्मेल 14 अक्टूबर, रविवार की सांय 6 बजे यहां फोर्ट स्कूल मैदान में होगा जिसमें मुख्य विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री डा. प्रवीण भाई तोगड़िया होंगे। इस सम्बन्ध में शहर भाजपा की बैठक में अध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी ने मण्डल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ बैठक कर सभा स्थल में अधिकाधिक तादाद में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने का आह्वान किया। मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अयूब खान कायमखानी को अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, एव. पी. आचार्य, डा. जी. एस. चावला, गौरीशंकर अग्रवाल, युधिष्ठर सिंह भाटी, मांगीलाल डूडी, उम्मेद सिंह, श्रवण राजपुरोहित, भाजयुमो के दीपक पारीक, भोमसिंह भाटी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अशोक कुमार भाटी ने बताया कि युवाओं की अग्रणी भूमिका में परिषद की इकाई स्तर पर 50-50 कार्यकर्ताओं की टोली बीकानेर पहुंचेगी। जिले के सभी कस्बों-तहसीलों में कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से सम्पर्क किया। कार्यालय मंत्री प्रशान्त वर्मा के मुताबिक इस बाबत यह विचार विमर्श में राकेश सिंह, प्यारेलाल, भंवर खिखनियां, सुशील सिंह, कैलाश जोशी सहित अनेक लोगों को विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गई।



