एचआईवी पोस्टर का विमोचन
Posted on 05 February 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 5 फरवरी। अन्तर्राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट वर्कस फैडरेशन के बैनर तले इंटरनेशनल स्तर पर एचआईवी पर अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट कर्मचारी फैडरेशन इंटक द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बीछवाल में ट्रांसपोर्ट यूनिट ट्रक चालक, बस चालक, कार-जीप टैक्सी चालक के लिए वृध्द ट्रक ड्राईवर हरवंत सिंह रामगड़िया ने एक पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर यूनियन के संयोजक हेमन्त किराडू व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह राजपुरोहित भी उपस्थित थे।






