अजमेर पैदल जियारत के लिए रवाना
Posted -on 29 June 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर। ख्वाजा गरीब नवाज के 796 वां उर्स के मुबारक मौके पर अजमेर पैदल जियारत के लिए सरकारे हिन्द ख्वाजा युवा एकता कमेटी का पैदल जाने वाले जायरीनों का जत्था कसाईयों की बारी से रवाना हुआ। सरकारे हिन्द ख्वाजा युवा एकता कमेटी की प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार यह काफिला सबसे पहला विश्राम पलाना में करेगा। जहां सरकारी विद्यालय में ठहरने की व्यवस्था और रात्रि का भोजन इन्तजामिया कमेटी द्वारा किया जाएगा। पलाना के आगे अजमेर तक सभी स्थानों पर जहां-जहां संभव होगा सरकारी विद्यालयों में काफिले को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी।



