गायन प्रतियोगिता का आयोजन
Posted -on 02 July 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर। मोदी स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम स्टेज हमारा आवाज आपकी गायन प्रतियोगिता का यहां टाऊन हॉल में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने अपनी आवाज का जौहर दिखाया जिनमें जूनियर वर्ग में 35 बच्चे, सीनियर वर्ग में 40 प्रतिभागी व ओल्ड इज गोल्ड में करीब 30 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, बसपा नेता केदार गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर बसपा नेता केदार गहलोत का आचार्य ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।




May 27th, 2009 at 3:35 PM
मुझे भी भाग लेने के लिए क्९क करना पङेगा