राष्ट्रव्यापी बन्द का मिलाजुला असर रहा बी
Posted on 03 July 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 3 जुलाई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) को आवंटित जमीन वापस लेने के जम्मू कश्मीर सरकार के फैसले के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद की ओर से गुरुवार आहुत राष्ट्रव्यापी बंद का बीकानेर में मिलाजुला असर रहा। बंद के दौरान बाकी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। उधर कार्यकर्ताओं ने जयपुर रोड़ पर स्थित एक स्कूल में छुट्टी करने की बात को लेकर अड़ गए। जिस पर आपस में बीच-बचाव से स्कूल में लगे नोटिस बोर्ड के सीसे टूट गए। मौके पर पहुंचे सदर थानाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच बोलचाल के बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और थानाधिकारी को निलम्बित करने की मांग पर प्रदर्शन किया और अड़ गए कार्रवाई करने के लिए। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया और थानाधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया तब जाकर भाजपा नेता-कार्यकर्ता शान्त हुए। विहिप के सोमदत्त श्रीमाली, शहर भाजपा अध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी, भाजपा नेता दीपक पारीक, पूर्व विधायक नन्दलाल व्यास सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारीगण, महिला पदाधिकारी दुपहिया वाहनों, चौपहिया वाहनों में सवार होकर बन्द करवाने में भूमिका निभा रहे थे।






