रामदेवरा मेला 18 अगस्त से भरेगा
Posted on 10 July 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 10 जुलाई। मध्ययुगीन समाज सुधारक बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा में आगामी 18 अगस्त से अंतररायीय मेला शुरु होगा। जिला प्रशासन ने दस दिन तक चलने वाले इस मेले में 25 लाख से भी अधिक श्रध्दालुओं के आने के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। जैसलमेर की पुलिस अधीक्षक ने आज रामदेवरा में मेला स्थल और मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रामसरोवर तालाब पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैराकों तथा गौताखोरों को तैनात करने के साथ-साथ मेला मैदान में क्लोज टीवी सकट और मंदिर परिसर में मेटलडिटेक्टर लगाए जाएंगे।






