कैंसर रोगी अधेड़ ने दी जान
Posted -on 04 August 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 4 अगस्त। जिले के नापासर कस्बे के 55 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति बाबूलाल नाई पुत्र रामलाल ने बीती रात रेल के आगे आ अपनी जान दे दी। कैंसर पीड़ित मृतक रविवार सांय 4 बजे घर से डॉक्टर को दिखाने का कहकर निकला था जिसका रात्रि में परिजनों द्वारा तलाश भी की गई, मगर आज सुबह उसके यहां नापासर रेलवे क्रॉसिंग के समीप उसके शव की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने जीआरपी को सूचना दी जो भी दोपहर साढे बारह बजे बाद ही वहां पहुंची। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।



