विहिप ने चक्का जाम किया, ट्रेनें रोकीं
Posted on 13 August 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 13 अगस्त। अमरनाथ श्राइन बोर्ड मामले में केन्द्र सरकार की मुस्लिम तुष्टिरकरण की नीति के विरोध में विश्व हिन्दु परिषद व हिन्दु संगठनों ने मिलकर बुधवार, 13 अगस्त को बीकानेर की चारों दिशाओं की ओर चक्का जाम किया। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि देशव्यापी आंदोलन के तहत 9 से 11 बजे तक विभिन्न रास्ते रोके गए। उधर राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थित कैबिनेट बैठक में भाग लेने जा रहे राजस्थान के समाज कल्याण मंत्री मदन दिलावर भी पैदल चलकर पहुंचे। उनके साथ पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक भी थे। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल सहित हिन्दु विचार धारा से जुड़े संगठन सहयोगी थे। चक्का जाम के दौरान अनेक ट्रेनें हावड़ा से बीकानेर आई ट्रेन, सूरतगढ़ पैसेंजर, बीकानेर-सादुलपुर पैसेंजर ट्रेनें भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी व वासुदेव भारद्वाज के नेतृत्व में रोकीं। उन्होंने यह भी बताया कि चक्काजाम बिल्कुल सफल रहा। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीगंगानगर रोड़ पर विद्यार्थी परिषद के भगवान सिंह मेड़तिया, जयपुर रोड़ पर अक्षय शर्मा, दुर्गासिंह, ओम पाण्डे, नोखा रोड़ पर अशोक गहलोत व सीताराम राजपुरोहित सहयोग कर रहे थे। इधर युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार यदि जमीन वापस नहीं देगी तो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करते हुए चैन से नहीं बैठने देंगे।






