दीपोत्सव पर बसपा कार्यालय भी सजा
Posted -on 26 October 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 26 अक्टूबर। रंगीन रोशनी सजावट और दीयों के त्यौंहार दीपावली पर नगर में अनेक घर द्वार, प्रतिष्ठान सजे हैं तो चुनावी समर में राजनैतिक पार्टियों में भी इसका असर है। इसमें बाजी मारी है बीकानेर की नई विधानसभा पूर्व सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी केदार गहलोत ने। उनके मॉडर्न मार्केट स्थित चुनावी कार्यालय के अन्दर-बाहर सजावट राहगीरों के आकर्षण का केन्द्र बनी है। गहलोत के मुताबिक मां लक्ष्मी को रिझाने वाला यह पर्व सभी के जीवन अपार खुशियां लाए। उन्होंने समस्त नगर, प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



