बीमाकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Posted on 03 November 2008 by Vinay N. Joshi
बीकानेर, 3 नवम्बर। नेशनल फैडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम, बीकानेर के मण्डल कार्यालय के समक्ष बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किए जाने के विरोध में, बीमा क्षेत्र में विदेशी विनिवेश को समाप्त करने तथा बीमा क्षेत्र में सुधार के नाम पर निजीकरण के विरोध स्वरुप प्रदर्शन किया गया। फैडरेशन के रेजीडेन्ट सचिव बालकिशन चाण्डक ने बताया कि इस अवसर पर फैडरेशन की सभी इकाईयों द्वारा यूपीए चैयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम व निगम के चैयरमेन को विरोध के ज्ञापन भेजे गए।






