अमिताभ, जया, अमरसिंह उदयपुर पहुंचे
Posted on 04 November 2008 by Vinay N. Joshi
उदयपुर, 04 नवम्बर (विशेष संवाददाता)। बॉलीवुड बादशाह अमिताभ बच्चन व उनके अजीज दोस्त सपा महासचिव अमरसिंह आज अपरान्ह 4.20 बजे उदयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मिराज समूह के एमडी मदनलाल पालीवाल ने अमिताभ उनकी पत्नी जया बच्चन व अमरसिंह का स्वागत किया। नई दिल्ली से विशेष चार्टर प्लेन द्वारा उदयपुर पहुंचे अमिताभ, जया बच्चन व अमरसिंह की एक झलक पाने सैंकड़ों लोग डबोक हवाई अड्डे पर मौजूद थे। इसके अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कई लोग उनको कैमरे में कैद करने को बेताब थे। हवाई अड्डे पर अमिताभ बच्चन ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। बिग-बी दम्पत्ति व अमरसिंह हवाई अड्डे से सीधे उदयविलास होटल पहुंचे। चिकित्सकीय मित्रों सहित उदयपुर पहुंचे अमिताभ यहां स्वास्थ्य लाभ लेंगे। सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन की 9 नवम्बर तक उदयपुर में रहने की संभावना है। इस बीच वे नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शनार्थ भी जायेंगे।






