पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो ; इंदौर श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक – Chhotikashi.com

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो ; इंदौर श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक

    एक मई को होगा भोपाल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन इंदौर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक यहां होटल ताज ग्रीन में आयोजित की गई। अध्यक्षता इंदौर संभाग के अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला द्वारा की गई। बताया गया कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 1 मई 2023 को भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में हर जिले से संघ के सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि 1 मई सोमवार को भोपाल में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में सदस्य शामिल हो और कार्यक्रम सफल रहे इसकी जवाबदारी सभी पदाधिकारियों को दी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, उपाध्यक्ष शरद जैन, सरिता शर्मा, प्रवीण जोशी, महासचिव विद्युत प्रकाश पाठक, राजेंद्र सिंह, सचिव हेमंत व्यास, रश्मि किगरानी व रूपेंद्र सिंह चौहान, सीमा मनीष शर्मा, रामकिशोर लोवंशी, शुभम अग्रवाल, देवेंद साहू, अनिल चौधरी, सुधीर वर्मा, मुरली खंडेलवाल आदि मौजूद थे।


Join Whatsapp 26