महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल दादा तिवारी बोले, कर्नाटक की विजय ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर लगाई मुहर – Chhotikashi.com

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल दादा तिवारी बोले, कर्नाटक की विजय ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर लगाई मुहर

जयपुर, 16 मई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल दादा तिवारी ने मंगलवार को विगत दिनों देश में हिमाचल प्रदेश के बाद हाल ही कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ जीत अर्थात् विजय का पूर्ण श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ शीर्ष नेतृत्व की सकारात्मक एवं जन हितार्थ निर्णयों को दिया। यहां जारी प्रेस बयान में तिवारी ने कहा कि हाल ही में इन एथलीट महिला खिलाड़ियों के आंदोलन की खबरों को कवरेज करने गई महिला पत्रकार साक्षी जोशी के साथ दिल्ली पुलिस ने जिस प्रकार से बदसलूकी की यह भी बहुत ही निंदनीय है। देश की प्रथम नागरिक महिला होते हुए महामहीम राष्ट्रपति के पद से द्रौपदी मुर्मू का इस मामले में चुप्पी साधे रहना अनेक सवाल खड़े करता है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि लोकतांत्रीक, प्रजासत्ताक भारत देश के संविधान के कारण आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुई है, निश्चित ही यह हम सभी के लिए बेहद गौरवशाली है। मगर विडंबना के साथ बताना चाहता हूं कि उन्हीं के समक्ष महिला खिलाड़ी देश की राजधानी में न्याय प्राप्त करने के लिए संघर्षरत है, साथ ही साथ राजधानी में ही महिला पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो महिला राष्ट्रपति से देश के नागरिक क्या उम्मीद रख सकते हैं। एमपीसीसी के स्पोक्सपर्सन एवं पार्टी की ओर से अधिकृत टीवी डिबेट में अनेक धारदार वक्तव्यों से सटीक व तथ्यात्मक हाजिर जवाबी देने वाले गोपालदादा तिवारी ने प्रसंगवश यह भी बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों में सर्वप्रथम महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण लागू करके महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया मे लाकर, सशक्त बनाने के लिए कदम उठाए थे, वहीं आज के हालात चिंता जनक नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ों की 3500 किमी. की पदयात्रा की। परिणाम स्वरूप कांग्रेस पार्टी अपने "विजय रथ" पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। कर्नाटक राज्य में कॉन्ग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक रुप से एक तरफा बड़ी जीत के साथ ही राहुल गांधी की कड़ी मेहनत और तपस्या के फलस्वरूप उनके नेतृत्व पर मुहर भी साबित हो रही है। युपीए की अध्यक्ष सोनियाजी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, राहुल, प्रियंका, सिध्दरामैया, डीके शिवकुमार, के सी वेणुगोपालजी के साथ कर्नाटक के कांग्रेसजनों की मेहनत तथा राहुल की गारंटी कार्ड आदि के फलस्वरुप कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को भारीभक्कम वोटों से जिताया और भरोसा जताया है, उसके प्रति कांग्रेस खरी उतरेगी तथा राज्य की प्रगति के लिए अच्छा जनताभिमुख सरकार देगी। कर्नाटक के सभी कांग्रेस वरिष्ठ से कनिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा जनता को धन्यवाद देते हुए कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस की तरफ से हार्दिक बधाई भी दी।


Join Whatsapp 26