‘चिकित्सा सेवाओं’ की जिम्मेदारी बीमा कंपनियों पर डालना उचित नहीं : गोपालदादा तिवारी – Chhotikashi.com

‘चिकित्सा सेवाओं’ की जिम्मेदारी बीमा कंपनियों पर डालना उचित नहीं : गोपालदादा तिवारी

राज्य कांग्रेस प्रवक्ता ने निशुल्क आरोग्य चिकित्सा शिविर में कहा, बढती जनसंख्या अनुसार चिकित्सा सेवा तथा ईन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना समय की मांग पुणे। चिकित्सा सेवाओं' की जिम्मेदारी ‘बीमा कंपनियों’ पर डालने का केंद्र सरकार का रवैया उचित नहीं है, ‘जनसंख्या के अनुसार' गरीबों के लिए चिकित्सा सेवा तथा ढांचा तैयार करना समय की पुकार है। महावीर जैन समाज ने वारकरीयों के प्रति निशुल्क आरोग्य चिकित्सा तथा फ्री दवाईयों का बटवारा मानवतावाद तथा सेवाभाव का ‘आदर्श प्रतीक’ है। ऐसा वक्तव्य कांग्रेस नेता गोपालदादा तिवारी ने महावीर जैन समाज की तरफ से आयोजित चिकित्सा शिविर में व्यक्त किया। उन्होने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 7वी पंतवार्षिक योजना में “एक हजार शहरी लोकसंख्या के पीछे एक सरकारी अस्पताल का बेड” यह ऊद्गीष्ट समाविष्ट किया था, जबकि वर्तमान स्थिति में नया भारत में इसे कितना इंप्लीमेंट किया जा रहा है यह संशोधन का विषय है। संतश्री ज्ञानेश्वरजी महाराज और जगद्गुरू संतश्री तुकारामजी महाराज की पारंपरिक पालखी पुणे शहर में पदार्पण करने के बाद मंगलवार 13 जून 2023 को विश्राम रहता है। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप पुणे प्राइड, महावीर जैन मित्र मंडल तथा हिम्मत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वारकरी सम्प्रदाय के भाई बहिनों के सेवार्थ मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें पुणे शहर के निष्णात डॉक्टरों के देखरेख में वारकरीयोंको आरोग्य हेतु मुफ्त चिकित्सा तथा उपचार एवम मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध की गई। आरोग्य शिविर के निमंत्रक तथा पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक जैन, जैन सोशल ग्रुप पुणे प्राइड महावीर जैन मित्र मंडल के सचिव हर्षल जैन ने संस्था की तरफ से अतिथियों का सम्मान किया। आवश्यकता नुसार मधुमेह, बीपी, दांत की भी कुल 720 वारकरी भाईयो बहनों की जांच की गयी। इस सेवा कार्य में डॉक्टर की टीम में डॉ. लुभचंद छाजेड, डॉ.रमेश गुंदेचा, दिलीप बोरा, डॉ.पंकज गुंदेशा, डॉ.मोहन ओसवाल, डॉ.सिद्धार्थ ओसवाल, डॉ. पी. के. ओसवाल, डॅा निसर्ग शाह आदि ने सहयोग दिया। वहीं आमदार मोहन जोशी, शहर काँग्रेस के उपाध्यक्ष सुभाष थोरवे, जैन सोशल ग्रुप के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर बिरेन शाह, पुणे परिवार प्रमुख चंचला कुचेरिया आदि ने अपनी विशेष उपस्थिती दर्ज की। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन तथा पदाधिकारी हर्षद चोरडिया, विनोद शाह, संजय शाह, कविताबेन शाह, विनोद पोरवाल, महेश सुराणा, सुभाष संघवी, श्रीपाल शाह, जितेंद्र जैन, विवेक राठौड़, दिलीप गुंदेचा आदि कार्यकर्ताओं का सहभाग रहा। यह आयोजन हिम्मत चेरिटेबल ट्रस्ट 79, रविवार पेठ, कस्तुरी चौक, पुणे में संपन्न हुआ।


Join Whatsapp 26