राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची बीकानेर – Chhotikashi.com

राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची बीकानेर

                                        बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को होने वाली नौरंगदेसर में सभा को लेकर बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। सभा स्थल पर तैयारियां चल रही है। वहीं नेताओं के आने का सिलसिला भी जारी है। प्रोटोकॉल की दृष्टि से राज्यपाल कलराज मिश्र थोड़ी देर पहले नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीएसएफ के हेलीपेड पर पहुंची जहां उनका स्वागत भाजपा नेता महावीर रांका, सूरजाराम नायक, भोम सिंह भाटी ने किया।


Join Whatsapp 26