कनू मंडल द्वारा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में 51 किलो दही से रूदाभिषेक – Chhotikashi.com

कनू मंडल द्वारा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में 51 किलो दही से रूदाभिषेक

  बीकानेर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जो कि अद्भुत योग हरियाली अमावस्या-सोमवती अमावस्या दोनों थी। ऐसा संयोग बहुत कम आता है। इस योग में कनू मण्डल द्वारा काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में कन्हैयालाल के नेतृत्व में पं लक्ष्मीकान्त छंगाणी द्वारा 51 किलो दही का अभिषेक रूदाभिषेक जन्म कल्याण विश्व शान्ति के लिए करवाया गया। अशोक पुरोहित के अनुसार दही का अभिषेक करने से सुख, ऐश्वर्य प्राप्त होता है। अभिषेक में मण्डल के सदस्य अशोक पुरोहित, के के छंगाणी, सागरसा इन्द्र जोशी, बृजू पुरोहित, किसन स्वामी सहित अनेक भक्तों ने भाग लेकर महादेव से प्रार्थना की।


Join Whatsapp 26