बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने किया ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का आगाज – Chhotikashi.com

बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने किया ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का आगाज

बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को बीकानेर में कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल का रिकॉर्ड यह है कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में न केवल भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया है साथ ही गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। इसलिए भाजपा ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान शुरू किया है। अभियान के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर पंचायत और गांवों में जाकर लोगों को बताएंगे और, विधान सभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार बनाएगी। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजस्थान सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान राजस्थान प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में शुरू हो गया है। यह अभियान अगले 15 दिनों तक तक चलेगा। मेघवाल ने यह भी बताया अगले 15 दिनों तक यह अभियान चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार खुलेआम अन्याय और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जयपुर बम ब्लास्ट के आतंकियों को फांसी की सजा सुनायी गई। लेकिन, कांग्रेस की गहलोत सरकार में केस को कमजोर किया गया। वोट बैंक की खातिर गहलोत सरकार ने जयपुर बम बलास्ट के आरोपितों को छोड़ने में मदद की और उनकी फांसी की सजा समाप्त हो गई। पक्षपातपूर्ण करने वाली ऐसी गहलोत सरकार को नहीं रहने देना चाहिए। आज की प्रेस वार्ता में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, नरेश नायक, अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, श्याम चौधरी सहित अनेक उपस्थित रहे।


Join Whatsapp 26