बीकानेर। श्रावण के
पुरूषोत्तम मास के सोमवार को
काशीविश्वनाथ महादेव में कनू मण्डल के सानिध्य में
51किलो चीनी का अभिषेक किया गया। पं
लक्ष्मीकान्त छगाणी द्वारा व कन्हैया लाल रंगा के नेतृत्व में अभिषेक किया गया। महादेव भक्त अशोक पुरोहित ने बताया कि चीनी अभिषेक करने से स्वास्थ्य लाभ, धन-धान्य की वृद्धि होती है। अभिषेक कार्यक्रम में कनू मण्डल के सदस्य अशोक पुरोहित, के के छगाणी,
बृजू पुरोहित,
सागरसा ईन्दु जोशी,
किसन स्वामी सहित अनेक भक्तों ने भाग लिया और महादेव से प्रार्थना की कि सभी भक्तों पर महादेव का आशीर्वाद बना रहे। अभिषेक के बाद पुजारी मुन्ना महाराज से आशीर्वाद भी लिया।