जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया – Chhotikashi.com

जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया

  बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ का 13वां स्थापना दिवस शनिवार को ओझा सत्संग भवन भाग नंबर 1 में मनाया गया। बतौर अतिथि नरसिंहदास व्यास, समाजसेवी, राजेंद्र राजपुरोहित लेखा अधिकारी, बिहार के रंजन अधिशासी अभियंता, कर्मचारी नेता महेश व्यास, भारतीय जनता मजदूर मंच जिलाध्यक्ष गोपीकिशन गहलोत, राजेश आचार्य मंच पर मौजूद थे। संस्थापक संरक्षक रामकुमार व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम में 12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साथ ही उन वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया जिनके पति डिस्कॉम में कार्य करते हुए करंट से घातक दुर्घटना में शहीद हो गए। उन्हें बिजली वीर के नाम से शहीद सम्मान दिया गया। साथ ही साथ में संगठन के 12 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ-साथ जोधपुर डिस्कॉम के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन करने वालों में अशोक जोशी, राजेश कुमार आचार्य, दिनेश जनागल, सुरेश पंवार, मनोज, राजेंद्र सिंह यादव, जैसलमेर से मनोहर मीणा और गंगानगर से बबलू शेयर, बंसी, डूंगरगढ़ से गोपालचंद जाट, कोलायत से मंगल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।


Join Whatsapp 26