अग्निमंथन से प्रकट हुई अग्नि, मंत्रों की गूंज से पवित्र हुई धर्मनगरी : हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हवन परिक्रमा – Chhotikashi.com

अग्निमंथन से प्रकट हुई अग्नि, मंत्रों की गूंज से पवित्र हुई धर्मनगरी : हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हवन परिक्रमा

        बीकानेर। बीकानेर में रविवार की सुबह सूर्य भगवान ने धर्म और अध्यात्म की किरणें बिखेरनी प्रारंभ की और सूर्य ढलने तक हर कोई धर्म के रंग में रंगा हुआ था। यह सब दृश्य था सुजानदेसर गंगाशहर-भीनासर गौचर भूमि पर बसे सियारामनगर का। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि रविवार को 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. जुगलकिशोर ओझा के आचार्यत्व में प्रारंभ हुआ। यज्ञ ब्रह्मा पं. अशोक ओझा ने बताया कि श्रीगणेश पूजन से अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। इसके बाद सभी यज्ञवेदियों पर देवताओं का आह्वान स्थापन किया गया। मातृका वेदी, वास्तु वेदी, योगिनी क्षेत्रपाल वेदी, नवग्रह वेदी, रुद्र कलश पूजन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीरामदरबार का पूजन किया गया। इसके कुष्कुंडिका, अग्नि मंथन द्वारा अग्नि प्रकट और अग्निस्थापन किया गया। 108 कुंडीय यज्ञ में 429 यजमानों ने आहुतियां दी। खास माहौल तब दिखा जब सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा हवन स्थल की परिक्रमा लगाई जाती। सरजूदासजी महाराज को दी अखिल भारतीय संत संतति के राष्ट्रीय मंत्री पद एवं प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारीमहंत भगवानदासजी महाराज ने बताया कि संत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्रीश्री जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि जब भी धर्म के कार्य और धार्मिक अनुष्ठान हो तो समझ लेना ईश्वर की कृपा हो रही है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महंत क्षमारामजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादित जीवन जीया, प्रभु श्रीराम के नाम से ही सब संकट दूर हो जाते हैं। संत सम्मेलन में अखिल भारतीय संत समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष सप्तम कुबेराचार्य संत केवल ज्ञानपीठ आदिश्वर जगतगुरु अविचल देवाचार्यजी महाराज गुजरात के आदेशानुसार महामंडलेश्वर राधे बाबा ने महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज को राष्ट्रीय मंत्री व एवं प्रदेश संरक्षक का दायित्व प्रदान किया। नागौर के बजरंगदासजी महाराज ने राजतिलक किया और दिगम्बर अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री वैष्णोदासजी महाराज ने आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति संयोजक अशोक मोदी व सचिव श्रीभगवान अग्रवाल ने महामंडलेश्वर सरजूदासजी महाराज का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।


Join Whatsapp 26