भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम ने पूनरासर धाम में जोत की, पुजारी रतनलाल बोथरा ने जोत कराई – Chhotikashi.com

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम ने पूनरासर धाम में जोत की, पुजारी रतनलाल बोथरा ने जोत कराई

बीकानेर। लोकसभा चुनाव 2024 में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम ने पूनरासर बालाजी धाम में धोक लगाकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पुजारी रतनलाल बोथरा ने जोत कराई। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन राम गोपाल सुथार, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छेलू सिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक, ओबीसी मोर्चा जिला देहात अध्यक्ष विनोद गिरी, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, भाजपा नेता बजरंग सारस्वत, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत, महेन्द्र सिंह तंवर, थानमल भाटी, रामरत्न बिश्नोई, चन्द्र प्रकाश बारूपाल, शिव स्वामी, हुकमाराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह सतासर, छात्र नेता मांगीलाल गोदारा, उत्तमनाथ सिद्ध, श्रवण नाई, शिव तावणिया, नवरत्न राजपुरोहित, पार्षद रजत आसोपा, सत्यनारायण नाई, पार्षद पवन उपाध्याय, लोकेश गोड़, ओमनाथ सिद्ध, सहीराम जाट ने माणकरासर, पूनरासर में चुनावी सभा आयोजित कर भाजपा के लिए वोट की अपील की। माणकरासर गांव में चुनावी सभा रखी गयी। श्रीडूंगरगढ़ के अधिवक्ताओं ने विधि मंत्री का किया आभार ज्ञापित सेंट्रल नोटेरी भारत सरकार में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड से चयनित एड. ओमप्रकाश बारोटिया, प्रकाश सिंह राजपुरोहित, पुखराज तेजी, नारायण जोशी, मदनदास स्वामी, नारायण पंवार ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह् भेंट किया। अधिवक्ता प्रकाश सिंह राजपुरोहित ने ई-कोर्ट फेज 3 में बीकानेर हाईकोर्ट बेंच को शामिल करवाने एवं विधि के क्षेत्र में नवाचार हेतु केन्द्रीय मंत्री का आभार ज्ञापित किया।


Join Whatsapp 26