एपेक्स हॉस्पिटल ग्रुप के तीस साल पूरे, चिकित्सकों-कार्मिकों का किया सम्मान – Chhotikashi.com

एपेक्स हॉस्पिटल ग्रुप के तीस साल पूरे, चिकित्सकों-कार्मिकों का किया सम्मान

  बीकानेर। एपेक्स हॉस्पिटल ग्रुप के 30 साल तथा बीकानेर मेें एपेक्स हॉस्पिटल के दूसरे स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन हुआ जिसमें चिकित्सकों, कार्मिकों का सम्मान किया गया। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरवासियों को बेहतर चिकित्सा मिले इसके प्रयास किए जाएं। दो वर्षों में ही एपेक्स हॉस्पिटल अपनी साख जमा रहा है। इस दौरान अस्पताल में बेहतर कार्य करने पर कार्मिकों को राइजिंग स्टार, ट्रबल शूटर, एम्पावर वूमेन, सस्टेबिनिलिटी हीरो सरीखे पुस्कारों से पुरस्कृत किया गया। गु्रप के चेयरमैन एसबी झंवर ने शुभकामना संदेश भेजा। हॉस्पिटल के सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर सलीम चिश्ती के अनुसार कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. विजय, डॉ. जयकिशन सुथार, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. सुरेंद्र पूनिया, डॉ. अनिल खत्री, डॉ. श्रवण सिंह, डॉ. बलवीर नेहरा, डॉ. आर.एन.विजय, डॉ. दीपक बारिया ने जेठानंद व्यास का स्वागत कर कार्मिकों को सम्मानित किया। संचालन डॉ. गुरजीत कौर ने किया।


Join Whatsapp 26