भाजपा विधायक एवं महंत बालकनाथ योगीजी ने किए श्रीमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन.. – Chhotikashi.com

भाजपा विधायक एवं महंत बालकनाथ योगीजी ने किए श्रीमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन..

  उज्जैन। राजस्थान विधानसभा के सदस्य श्री बालकनाथ योगी जी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रीमहाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया साथ ही भस्मार्ती में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान श्रीपीरयोगी रामनाथजी महाराज गादीपति भर्तृहरि गुफा भी पूजन में सम्मिलित हुए। पूजन पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा ने सम्पन्न करवाया। महंत श्रीबालक नाथजी महाराज के शिष्य गुड़गांव के विवेक सिंह राव द्वारा श्रीमहाकालेश्वर भगवान को 01 लाख की नगद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उमेश पंड्या, आशीष दुबे द्वारा महन्त श्रीद्वय का सम्मान किया गया। साथ ही दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया।


Join Whatsapp 26