बीकानेर के महेंद्र जोशी को अयोध्या में 18 अक्टूबर को मिलेगा ‘श्री अरबिंदो सम्मान’ – Chhotikashi.com

बीकानेर के महेंद्र जोशी को अयोध्या में 18 अक्टूबर को मिलेगा ‘श्री अरबिंदो सम्मान’

  बीकानेर। शाश्वत हिंदू संस्थान द्वारा देश के दस लोगों को 'श्री अरबिंदो सम्मान' दिया जाएगा। सम्मान समारोह 18 अक्टूबर को अयोध्या में होगा। इसमें बीकानेर के महेंद्र जोशी भी सम्मिलित हैं। गोसेवी जोशी को इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी दिल्ली गौ समग्र संस्था द्वारा गौ सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। श्री अरबिंदो सम्मान का लक्ष्य भारत के गौरव को बढ़ाने वाले, सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा और पोषण करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहन करना है। इस वर्ष देश के 10 प्रमुख सामाजिक व्यक्तित्वों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अयोध्या में अयोजित किए जा रहे 'संवाद से सहमति' कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान हर वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को महर्षि श्री अरविंदो सम्मान प्रदान करता है। इनका होगा सम्मान कार्यक्रम में दिल्ली की डॉ. स्मिता सुंदरम, मध्यप्रदेश के मनोज जोशी और डॉ. दीपक कुलकर्णी, बिहार की तीव्रा ठाकुर, कर्नाटक के शरदचंद्र डी.एस., उत्तराखंड के हरीश बहुगुणा, पश्चिम बंगाल से बोधमिता श्रीवास्तव, उत्तरप्रदेश के रामकुमार शर्मा, बिहार की डॉ. सुनीता भारती का सम्मान होगा।


Join Whatsapp 26