व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक चेयरमैन सुनील सिंघी की अध्यक्षता में दिल्ली में संपन्न – Chhotikashi.com

व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक चेयरमैन सुनील सिंघी की अध्यक्षता में दिल्ली में संपन्न

                                                                  कर्नाटक से व्यापारी बोर्ड के सदस्य प्रकाश पिरगल भी हुए शामिल, 2 मार्च को बेंगलूरु में होगा व्यापारी सम्मेलन             नई दिल्ली। राजधानी के वाणिज्य भवन में व्यापारी कल्याण बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने की। इस बैठक में 9 विभिन्न मंत्रालयों के जॉइंट सेक्रेटरी भी मौजूद थे।बैठक में बजट 2025 के तहत व्यापारियों को मिलने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा हुई। सुनील सिंघी ने बताया कि जल्द ही हर राज्य में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे भारत के प्रत्येक जिले तक व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे देश की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। बैठक में करीब 20 राज्यों के बोर्ड सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। प्रकाश पिरगल ने कर्नाटक के व्यापारियों के लिए अहम मांग उठाई। कर्नाटक से व्यापारी बोर्ड के सदस्य प्रकाश पिरगल ने कहा कि इस बजट के बाद कई वर्षों में पहली बार व्यापारियों के चेहरे पर रौनक आई है। उन्होंने बताया कि टैक्स से बचा हुआ पैसा व्यापारियों के परिवारों के खर्च में आएगा, जिससे व्यापार और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का सपना सब का साथ, सब का विकास सार्थक होगा। प्रकाश पिरगल ने कर्नाटक में व्यापारियों को राहत देने के लिए अनेक मांगें भी रखी, जिनमें ट्रेड लाइसेंस, लेबर लॉ और वेट एंड मेज़रमेंट कानूनों में सुधार, जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने की व्यवस्था, व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का शीघ्र क्रियान्वयनआदि शामिल रहा। 2 मार्च को बेंगलूरु में होगा व्यापारी सम्मेलन.. इस बैठक में यह भी घोषणा की गई कि 2 मार्च को बेंगलूरु में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी मुख्य अतिथि होंग। इस सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी। पिरगल ने बताया कि दिल्ली में हुई यह बैठक व्यापारियों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इसमें सरकार और व्यापारी समुदाय के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए ठोस निर्णय लिए गए।


Join Whatsapp 26