
स्टेनो सेंटर में योगा, ध्यान का अभ्यास : स्टेनो गुरु अमित मोदी ने दी जानकारी
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
बीकानेर : जस्सूसर स्थित स्टेनो क्लासेज में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया, जिसमें विभिन्न योगा एवं सूक्ष्म प्राणायाम करवाया गया एवं साथ में ध्यान मुद्रा का अभ्यास करवाया गया।
स्टेनो गुरु अमित मोदी ने योगा के महत्त्व, इसके लाभ एवं किस किस बीमारी में कौन कौनसे योगा करने हैं, इसके बारे में बताया, साथ ही योगा में आगे अपना भविष्य किस प्रकार बनाया जा सकता हैं, इसकी जानकारी विधार्थियों को दी, स्टेनो में किस प्रकार फायदा होता है उसका विस्तृत परिचय दिया। योग तन मन को एकाग्र करने का माध्यम है। मोदी स्वयं भी नियमित योगा करते हैं एवं सभी को योगा करने की सलाह देते हैं।
योग गुरु शुभांगी सुथार एवं रजत उपाध्याय ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी एवं छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जीवन शैली में से कुछ समय योगा के लिए निकलने के लिए प्रेरित किया। स्वयं शुभांगी सुथार भी नियमित योग प्रेमी हैं एवं सभी स्टेनो विधार्थियों को योग को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में गामिनी आचार्य, डिंपल आचार्य, भावना गहलोत, आँचल, तेजकरण, जय गहलोत, सपना, अनुराधा, मेहरूनीषा, अशोक, अजय सिंह बीका, अभिषेक स्वामी, लक्षिता, दर्शना, रोशनी, विशाखा, पलक, भगवती, दिनेश सुथार एवं समस्त स्टूडेंट्स उपस्थित थे।
