
काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में कनू मण्डल द्वारा 51 किलो दही का अभिषेक किया
बीकानेर। श्रावण के दुसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में कनू मण्डल द्वारा 51 किलो दही का अभिषेक विश्व कल्याण के लिए पं काशी नाथ ओझा के सानिध्य में किया गया। दही का अभिषेक करने से सुख सम्पत्ति, ऐश्वर्या आदि की प्राप्ति होती है। दही से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते है। साथ ही परिवार पर शुक्र ग्रह का आशीर्वाद रहता है। अभिषेक कार्यक्रम में कनू रंगा, अशोक पुरोहित, इन्दु जोशी, सागर सा, बृजू पुरोहित, परख रंगा, किसन स्वामी, के के छंगाणी सहित अन्य भक्ताें ने शिरकत की।