प्रथम पूज्य गणपतिजी भी माता-पिता उमा–महेश को ही प्रथम वंदन करते हैं : डॉ दिनेश गुरुजी – Chhotikashi.com

प्रथम पूज्य गणपतिजी भी माता-पिता उमा–महेश को ही प्रथम वंदन करते हैं : डॉ दिनेश गुरुजी

                                          भक्तों के कल्याण के लिए लालबागचा राजा के दर्शन वंदन हेतु मुंबई पहुंचे श्री महाकाल मंदिर के पुजारीद्वय, मंडल ने किया सम्मान                       मुंबई। यहां लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल गणेशगल्ली लालबाग में उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध तृतीय ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के विद्वान पुजारीद्वय रमण गुरुजी व डॉ दिनेश गुरूजी ने पहुंचकर समस्त भक्तों की ओर से वंदन कर गणपति बप्पा के समक्ष प्रार्थना की एवं शीश नवाया। साथ ही देवाधिदेव महादेव एवं उमासुत श्रीगणपतिजी महाराज की विशाल प्रतिमा को वंदन कर बाबा श्री महाकाल का विशेष मखमली शॉल, दुपट्टा ओढ़ाकर स्वयं भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिवस पर्व विशेष अर्थात राज्य गणेशोत्सव पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश गुरु जी ने बताया कि देवी देवताओं के गुणगान और महिमा का बखान जितना करें उतना कम है। हमारी वैदिक सनातन परंपरा एवं संस्कार तथा ऋषि मुनियों, गुरुओं आदि की कृपा सर्वथा सात्विक भक्तों पर बनी रहती है। मगर अपने माता-पिता के सर्वप्रिय प्रथम पूज्य गणेशजी हम सभी को भी यह संदेश देते हैं कि हम इस जगत में सर्वथा प्रथम पूजनीय अपने माता-पिता को पहले वंदन करें। उन्होंने बताया हर प्राणी के लिए गणपति बप्पा, रिद्धि-सिद्धि व शुभ लाभ रुपी अपने परिवार के साथ वरदान स्वरुप भक्तों का कल्याण करते हैं। डॉ दिनेश गुरुजी ने इस दौरान कलयुग में घोड़े पर सवार गणपतिजी के दर्शन व मान्यता का भी संक्षिप्त में विशेष उल्लेख किया। इस दौरान लाल बाग सार्वजनिक उत्सव मंडल गणेशगल्ली के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में सुशांत भाऊ, रूपेश, ऋतिक पाठक, रोशन कुमार, सिद्धेश नार आदि ने डॉ दिनेश गुरुजी का स्वागत सत्कार भी किया एवं आशीर्वाद लिया। सेवक यश कुमार ने बताया कि उपस्थित सभी भक्तमंडल के सदस्यों को दिनेश गुरुजी ने प्रसाद भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर मंगल कल्याणमय आशीर्वाद प्रदान किया।


Join Whatsapp 26