व्यापार उद्योग मण्डल परिसर में मनाया दीपोत्सव : अध्यक्ष जुगल राठी ने दी शुभकामनाएं – Chhotikashi.com

व्यापार उद्योग मण्डल परिसर में मनाया दीपोत्सव : अध्यक्ष जुगल राठी ने दी शुभकामनाएं

                                                          बीकानेर। दीपावली के अवसर पर धनतेरस के दिन बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यालय परिसर में दीपोत्सव का आयोजन कर ढेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी सहित टीम ने व्यापार मण्डल परिसर भवन में दीप जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया। राठी ने बताया कि दीपावली पावन पर्व खुशियां, समृद्धि एवं रोशनी का पर्व है अंधेरे से उजाले की ओर जाने का पर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को लोकल फॉर वोकल को और मजबूत करने के लिए कहा और बाेले कि हमने यह निर्णय किया है कि इस पर्व पर व्यापार मण्डल से जूडे हुवे पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर देश को मजबूत करने में योगदान देगें। इस अवसर पर सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि दीपोत्सव पर्व मनाने से पूर्व व्यापार मण्डल के सदस्य स्वयं बाजार में जाकर मिट्टी के दीपक तेल इत्यादि खरीदकर लाए एवं आमजन को यह संदेश दिया कि इस पर्व पर स्वदेशी लोकर फॉर वोकल आत्म निर्भर भारत जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाया। पांच सौ से अधिक दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया और सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप मिट्टी से बने दीपक देकर शुभकामनाएं दी। दीपोत्सव कार्यक्रम में सह-सचिव प्रेम रतन जोशी, प्रचार-मंत्री सुशील कुमार यादव, खजांची मार्केट वेलफयर सोसायटी के शिव सिंह शेखावत, बीकानेर रेडीमेड होजयरी एसोसिएशन के शान्ति लाल कोचर, विजय बाफना उपस्थित रहे।


Join Whatsapp 26